Partner links from our advertiser:

सुसनेर के शिक्षक पुनीत शुक्ला को मिला गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता राष्ट्रीय सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्लोबल स्कॉलर फाउंडेशन पुणे द्वारा किया सम्मानित

सुसनेर। ग्लोबल स्कॉलर फाउंडेशन पुणे द्वारा cm rise सुसनेर के शिक्षक पुनीत शुक्ला को गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता राष्ट्रीय सम्मान अंतर्गत बेस्ट मैथमेटिक्स टीचर अवार्ड से पुणे में 2 अक्टूबर  2023 को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह पुणे में आयोजित किया गया था, जिसमे देश के विभिन्न प्रदेशों से अलग अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार, पद्मश्री डॉक्टर रविन्द्र कुमार के द्वारा दिए गए। शिक्षक पुनीत शुक्ला को शिक्षक श्रेणी में बेस्ट गणित शिक्षक का राष्ट्रपिता राष्ट्रीय सम्मान दिया गया।

उनकी इस उपलब्धि में पुनीत शुक्ला ने उनके गुरुजनों और माता पिता द्वारा दिए गए संस्कारों और छात्र के प्रति समर्पण भाव का योगदान बताया। शिक्षक को सम्मान मिलने पर उनके इष्टजनों ने उन्हें बधाई दी।

Partner links from our advertiser:

Leave a Comment