Partner links from our advertiser:

30 ऑक्टोबर तक जमा होंगे विधानसभा चुनाव के फार्म

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


मतदान 17 नवम्बर को और मतगणना 3 दिसम्बर को होगी
आगर-मालवा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया हैं। तद्नुसार आगर-मालवा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र आगर एवं सुसनेर में 17 नवम्बर 2023 (शुक्रवार) को मतदान होगा। मतों की गिनती का कार्य 03 दिसम्बर 2023 (रविवार) को किया जायेगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) को जारी होगी। इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र जमा करने का कार्य प्रारंभ हो जायेगा। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 (सोमवार) रहेगी। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) का कार्य 31 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) को होगा। अभ्यर्थी 02 नवम्बर 2023 (गुरूवार) तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। जिले में 17 नवम्बर 2023 (शुक्रवार) को मतदान होगा और 3 दिसम्बर 2023 (रविवार) को मतगणना होगी।

Partner links from our advertiser:

Leave a Comment