चुनावी समय में भाजपा को झटका, सुसनेर से पूर्व नपा उपाध्यक्ष समेत करीब 200 कार्यकर्ता होंगे कांग्रेस में शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुसनेर। आगर मालवा जिले में सुसनेर के पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा चितरंजन सिंह के साथ करीब 200 कार्यकर्ता आज कांग्रेस में शामिल होंगे। राणा चितरंजन सिंह भाजपा में शामिल हो चुके सुसनेर विधायक राणा विक्रम सिंह के परिवारिक सदस्य है, व इनके साथ कांग्रेस में शामिल हो रहे पूर्व पार्षद व अन्य लोग भी विधायक राणा के समर्थक बताए जा रहे है। सुसनेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकिट के लिए दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेता भेरू सिंह परिहार बापू के नेतृत्व में ये कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के समक्ष ये सभी लोग कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। यह सभी समर्थक कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े राणा विक्रम सिंह के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। वर्तमान में राणा विक्रम सिंह सुसनेर सीट पर भाजपा की ओर से प्रमुखता से दावेदारी कर रहे है, ऐसे में ऐन वक्त पर उनके समर्थकों का कांग्रेस में शामिल होना उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Leave a Comment