भाजपा किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सहित दर्जनों भाजपाई कांग्रेस में हुए शामिल, सुसनेर में कांग्रेसियों ने किया स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुसनेर। आगर मालवा जिले के सुसनेर में कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई युवक कांग्रेस की बैठक में कई लोगो ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालो में भाजपा के जिला पदाधिकारी भी रहे। भाजपा किसान मोर्चा आगर के जिला कोषाध्यक्ष चंदर सिंह कजलास ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। सदस्यता लेने पर कांग्रेस प्रत्याशी भेरू सिंह परिहार व अन्य कांग्रेस नेताओं में साफा बांधकर व फूल मालाओं से स्वागत किया।

Leave a Comment