कांग्रेस नेताओं की घर वापसी पर बीजेपी नेताओं की शोषल मीडिया पर प्रतिक्रिया, बीजेपी में शामिल ही कब हुए थे?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आगर मालवा जिले में सुसनेर के पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा चितरंजन सिंह के साथ करीब 200 कार्यकर्ता आज कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल में कांग्रेस में शामिल किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओ ने दिग्विजय सिंह का फूल मालाओं से स्वागत भी किया। राणा चितरंजन सिंह भाजपा में शामिल हो चुके सुसनेर विधायक राणा विक्रम सिंह के परिवारिक सदस्य है, व इनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व पार्षद व अन्य लोग भी विधायक राणा के समर्थक बताए जा रहे है। सुसनेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकिट के लिए दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेता भेरू सिंह परिहार बापू के नेतृत्व में ये कार्यकर्ता भोपाल में दिग्विजय सिंह से मुलाकात कर कांग्रेस में शामिल हुए। यह सभी समर्थक कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े राणा विक्रम सिंह के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। वर्तमान में राणा विक्रम सिंह सुसनेर सीट पर भाजपा की ओर से प्रमुखता से दावेदारी कर रहे है, ऐसे में ऐन वक्त पर उनके समर्थकों का कांग्रेस में शामिल होना उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि भाजपा नेताओं द्वारा शोषल मीडिया पर दी जा रही प्रतिक्रियाओं के अनुसार ये लोग भाजपा में शामिल हुए ही नहीं है। ऐसे में विधायक राणा के साथ बीजेपी में शामिल होने का दावा करने वाले क्षेत्रीय नेता और कार्यकर्ता असमंजस में दिखाई दे रहे है।

Leave a Comment